✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पुलिस ने छापेमारी कर युवक को हथियार समेत पकड़ा, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
तरवारा (सीवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर बजरहिया में पुलिस ने मंगलवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।
थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने बताया कि गोहपुर बजरहिया निवासी प्रिंस कुमार सिंह अपने घर पर अवैध पिस्टल और चाकू लेकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां उसके आवासीय कमरे में बिछावन के नीचे से एक देसी पिस्टल, चाकू और फाइटर बरामद किया गया।
पुलिस ने जब उससे हथियारों के वैध कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और स्वीकार किया कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। अवैध हथियार रखना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके तहत पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है।