Explore

Search

March 1, 2026 9:47 am

तरवारा: पंचायत सरकार भवन निर्माण में बाधा, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सरकारी जमीन पर निर्माण रोकने की कोशिश, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया

जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पंचायत के काजी टोला में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में कुछ लोगों द्वारा बाधा डालने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को पचरुखी अंचलाधिकारी अमित कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विजय कुमार राय, बीपीआरओ सूरज कुमार, सहायक अभियंता ब्रजेश पटेल और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन सरकारी गैर-मजरुआ भूमि है, जिस पर पहले से अस्पताल, कचरा भवन और सरकारी पार्क बना हुआ है। सरकार के आदेश के तहत यहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। बावजूद इसके, काजी टोला के मोहम्मद आलम, ताज आलम, अली हसन और हुसैनी मियां ने इसे अपनी निजी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य में बाधा डाली। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी निर्माण कार्य में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना में रुकावट डालना कानूनन अपराध है और इस तरह की हरकतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सख्ती के बाद मौके पर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर