Explore

Search

March 1, 2026 9:47 am

तरवारा: पंखे में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, चार वर्षीय मासूम की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आग की चपेट में आईं तीन और झोपड़ियां, गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही

जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव में मंगलवार को पंखे में हुए शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झुलसकर एक चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की तीन और झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

घटना के समय मृतक सुफैल उर्फ तुफैल (4), जो मोहम्मद सिराज उर्फ मेठन नट का पुत्र था, झोपड़ी में सो रहा था। अचानक लगी आग ने झोपड़ी को घेर लिया और कुछ ही देर में आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, जिससे सिलेंडर फट गया। इस भयावह आग में सुफैल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने झोपड़ी में फंसे अन्य बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन सुफैल को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में नजराना खातून, जमीला खातून और खुशबुन नेशा की झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बड़हरिया के आदेश पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, तिरपाल और खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर