Explore

Search

July 27, 2026 8:48 am

तरवारा : दुकानदारों के बीच मारपीट, एक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर चांडी में गुरुवार की देर शाम नल-जल योजना के पानी को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में गांव के निवासी राजू कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्वजनों के अनुसार, राजू कुमार शर्मा का भेलपुर चांडी में लकड़ी का दुकान है, जबकि दूसरे पक्ष का भी उसी क्षेत्र में एक दुकान है। विवाद की शुरुआत दुकान के सामने गिरते नल-जल के पानी से हुई। बताया गया कि पानी गिरने की वजह से दो लोग फिसलकर घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने आवेदन या सूचना दर्ज नहीं कराई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर