Explore

Search

March 1, 2026 9:45 am

तरवारा: जामा मस्जिद में खतम तरावीह का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद में 15वीं रमजान की रात खतम तरावीह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हाफिज सफीउल्लाह साहब ने पवित्र कुरआन की तिलावत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फैयाज अहमद मिस्बाही ने कहा कि जो व्यक्ति कुरआन पढ़ता है और दूसरों को सिखाता है, वह समाज का सबसे अच्छा इंसान होता है। इस आयोजन को अब्दुल करीम रिजवी ने सराहा और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जनाब सोना अंसारी, ग्यासुद्दीन शाह, भोला शाह, मिस्टर अंसारी, इफ्तेखार अली सोनू, मुमताज आलम, शमशेर अली, शब्बीर आलम, इम्तियाज हुसैन, हाफिज सैफी, नौशाद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सलातो सलाम और विशेष दुआ के साथ किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर