Explore

Search

March 1, 2026 11:19 am

तरवारा : जम्मू-कश्मीर से लापता युवती सिवान के दीनापट्टी से बरामद, कठुआ पुलिस के हवाले

जम्मू-कश्मीर से लापता युवती सिवान के दीनापट्टी से बरामद, कठुआ पुलिस के हवाले
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तरवारा (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव से शनिवार को एक लापता युवती को बरामद कर रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। आरोप है कि दीनापट्टी निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से सिवान ले आया था। घटना के बाद युवती के परिजनों ने कठुआ थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के आधार पर कठुआ पुलिस सिवान के जीबी नगर थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दीनापट्टी गांव में छापेमारी कर युवती को बरामद किया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में युवती को जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। कठुआ पुलिस युवती को साथ लेकर अपने क्षेत्र रवाना हो गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर