Explore

Search

May 16, 2026 3:22 am

तरवारा: चर्चित शंकर सोनी हत्याकांड में सात साल से फरार अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सात साल से फरार चल रहा था आरोपी


  • तकनीकी अनुसंधान व आसूचना के आधार पर गिरफ्तारी
  • गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
  • सात वर्षों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

सिवान: जीबी नगर थानांतर्गत चर्चित शंकर सोनी हत्याकांड में शामिल एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने सात वर्षों बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के पालनगर निवासी रंजीत चौहान उर्फ झुनझुन बताया जाता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि सात फरवरी 2019 को जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी शंकर सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के स्वजनों के लिखित आवेदन के आधार पर जीबी नगर थाना में धारा 302/201/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त रंजीत चौहान उर्फ झुनझुन को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-281/18, नगर थाना कांड संख्या-179/19, नगर थाना कांड संख्या-330/19 तथा नगर थाना कांड संख्या-265/22 सहित कई मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी में जीबी नगर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर