Explore

Search

March 1, 2026 11:36 am

तरवारा : घर पर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना की पुलिस ने तीन फरार अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पाया। इस कार्रवाई के संबंध में जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त, थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी छोटेलाल राम, और कांड संख्या 241/24 (एससी/एसटी) के तहत फरार अभियुक्त, थाना क्षेत्र के सतवार श्रीनगर निवासी विशंकर प्रसाद एवं दीनानाथ प्रसाद के घर पर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने विधि के अनुरूप इस इश्तेहार का तामिला किया और इन अभियुक्तों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। यह कदम अपराधियों पर दबाव बनाने और न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर