Explore

Search

April 15, 2026 10:55 am

तरवारा गोलीकांड : युवक को गोली मारने के मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

तरवारा गोलीकांड: युवक को गोली मारने के मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बाइक लूट के प्रयास में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

सिवान : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा सोनार पट्टी निवासी सौरभ सोनी को बाइक लूट के प्रयास में गोली मारने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह घटना 16 जून की रात करीब 9 बजे हुई थी जब सौरभ अपने दोस्त राहुल सोनी के साथ महाराजगंज जा रहा था।

घटना के अनुसार, रास्ते में पेट्रोल भरवाने के दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौनिया बाबा मंदिर की ओर जाते वक्त उन्हें रुकने को कहा। सौरभ ने गति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली सौरभ के पेट और सीने में लगी।

घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरभ के बयान के आधार पर जीबी नगर थाना में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले को न्यायालय को भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर