Explore

Search

March 1, 2026 9:40 am

तरवारा : गुजरात से लौट रही तरवारा की महिला छपरा जंक्शन से लापता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

छपरा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान मां हुई गुम, परिजन ने लगाई मदद की गुहार

सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी मुन्ना प्रसाद की 75 वर्षीय मां रामवती देवी दिनांक 26 अप्रैल 2025, शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे छपरा जंक्शन से अचानक लापता हो गईं।

जानकारी के अनुसार मुन्ना प्रसाद अपनी मां रामवती देवी को लेकर गुजरात के राजकोट से बृहस्पतिवार, 24 अप्रैल 2025 को दिल्ली होते हुए छपरा के लिए निकले थे। छपरा जंक्शन पर जब वे सिवान के लिए मौर्य एक्सप्रेस पकड़ने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान रामवती देवी भीड़ में भटक गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में रेलवे प्रशासन, छपरा को भी सूचना दी गई है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रामवती देवी दिखाई दें या उनकी कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सही-सलामत घर पहुंचाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। साथ ही आने-जाने का खर्च भी वहन किया जाएगा।

गुमशुदा महिला का विवरण:

  • नाम: रामवती देवी
  • उम्र: 75 वर्ष
  • ग्राम: श्रीनगर
  • पोस्ट: सैदपुरा
  • थाना: तरवारा
  • जिला: सिवान
  • राज्य: बिहार
  • पिन कोड: 841439
  • कद-काठी: 5 फीट 1 इंच

लापता होने का स्थान और समय:

  • स्थान: छपरा जंक्शन, प्लेटफॉर्म नंबर 1
  • तिथि: 26 अप्रैल 2025
  • समय: लगभग 2:00 बजे दोपहर

संपर्क सूत्र:

  • मोबाइल नंबर: 9913332548, 8200009019

परिजनों ने कहा है कि जो भी सज्जन रामवती देवी को देखकर सूचना देंगे या सही-सलामत घर पहुंचाएंगे, वे सदैव उनके आभारी रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर