Explore

Search

July 27, 2026 3:04 am

तरवारा : ओलिपुर हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस दबाव में कोर्ट में हुआ पेश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • 19 अप्रैल को शादी विवाद में महिला की हुई थी हत्या
  • पुलिस की लगातार छापेमारी से बढ़ा दबाव
  • मुख्य आरोपी दीपक सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
  • मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में 19 अप्रैल को हुए चर्चित चाकूबाजी और हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सिवान पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी दीपक सिंह ने 25 अप्रैल को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल की रात शादी समारोह के दौरान उपहार में ज्वेलरी देने को लेकर परिवार के भीतर विवाद इतना बढ़ गया था कि आरोपी युवक दीपक सिंह ने अपने ही परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में उसकी बुआ फूलमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद मृतका के परिजनों के आवेदन पर जीबी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार छापेमारी और दबाव की कार्रवाई की जा रही थी, जिससे घबराकर आरोपी ने अंततः कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक सिंह (पिता—गुड्डू सिंह, निवासी—ओलिपुर, थाना—जीबी नगर, जिला—सिवान) इस मामले में नामजद अभियुक्त था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
फिलहाल, आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर