Explore

Search

March 1, 2026 9:45 am

तरवारा : अपराधियों ने नसीमा खातून को मारी गोली, हालत गंभीर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपकड़िया गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसमुद्दीन शाह की पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नसीमा खातून अपने पति के साथ बाइक से सीवान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पचपकड़िया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। हालांकि, लोग इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार द्वारा थाना में कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर