Explore

Search

March 3, 2026 3:53 am

तरवारा(जलालपुर) स्थित मजहरूल हक डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर सुबोध सिंह गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे कई कांडों का वांछित अभियुक्त सह तरवारा (जलालपुर)गांव स्थित मजहरूल हक डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस माननीय न्यायालय के आदेश पर इसके यहां 82 की कारवाई कर 83 की कारवाई में जुटी हुई थी कि इसी बीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।गिरफ्तार सुबोध जो जीबी नगर थाना क्षेत्र के बजरहियां गांव निवासी सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह का बेटा है।

गिरफ्तार सुबोध कुमार सिंह पर जिले के कई अलग-अलग थानों में लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।यहां बताते चले की वर्षों पूर्व इसका सगा भाई प्रमोद कुमार सिंह जो जिले का मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी रह चुका है।जो कई वर्ष पूर्व मारा गया था।मोस्ट वांटेड प्रमोद कुमार सिंह का महाराजगंज अनुमंडल में अपराधिक घटनाओं को लेकर ऐसा दबदबा था कि हमेशा व्यवसाई वर्ग खौफजदा रहते थे।हाल ही के दिनों में गिरफ्तार सुबोध कुमार सिंह एसीजीएम-5 के न्यायालय में फर्जीवाड़ा कर सुर्खियों में एक बार पुनः आ गया।इस फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी न्यायालय के क्लर्क संजीव कुमार के लिखित तहरीर पर एक महीने पूर्व सिवान नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।इस मामले में इसके एक रिश्तेदार गोपालगंज जिले के हरदियां थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी भृगुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।मामला यह था कि इस कोर्ट में सुबोध सिंह को सरेंडर करना था लेकिन सुबोध सिंह ने अपने जगह पर अपने एक रिश्तेदार भृगुनाथ सिंह को उपस्थित कर दिया था।इस दौरान आधार कार्ड से मिलान करने पर वह पकड़ा गया।जांच में यह पाया गया था कि करीबी रिश्तेदारी के चलते भृगुनाथ सिंह ने सुबोध के बदले माननीय न्यायालय में नाम बदल कर सरेंडर किया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर