Explore

Search

July 2, 2026 11:55 pm

जीवन यादव गिरफ्तार ,भाजपा नेता को गोली मारने के मामले हुई गिरफ्तारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंधवारा में भाजपा जिला महामंत्री सह नगर थाना क्षेत्र के मौलेश्वरी चौक स्थित गरीब नाथ मंदिर निवासी दिलीप पटवा के पुत्र विक्की पटवा को जीवन यादव ने शनिवार रात अपने घर बुलाकर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली लगी है, जो सदर अस्पताल में इलाजरत है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। घायल विक्की कुमार से पूछताछ में उसने बताया कि तीन व्यक्तियों—जितेंद्र यादव, पप्पू यादव और जीवन यादव—ने उसे जेपी चौक से उठाकर कंधवारा स्थित जीवन यादव के आवास पर ले गए। वहां भूमि विवाद को लेकर बहस के दौरान जीवन यादव ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे पिस्टल से विक्की पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

गोली विक्की के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपी जीवन यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर