Explore

Search

March 23, 2026 4:01 pm

जीरादेई : सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई थाना क्षेत्र के सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर जीरादेई मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के विनोद राय के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श राय के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि 13 मार्च को सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर जीरादेई मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान घायल तीसरे युवक आदर्श राय ने भी दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार बाइक थी। पुलिस ने इस मामले में सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर