✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान : जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई मोड़ के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घायलों की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी 65 वर्षीय मिथिलेश तिवारी और उनकी पुत्री राजलक्ष्मी देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्री कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए शहर आ रहे थे और सवारी गाड़ी के इंतजार में जीरादेई मोड़ के समीप खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मिथिलेश तिवारी और उनकी पुत्री का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, राजलक्ष्मी देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

