Explore

Search

March 23, 2026 4:03 pm

जीरादेई : सऊदी में फंसे सभी भारतीय वतन लौटे, घर पहुंचते ही खुशी का माहौल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बीते दिनों सऊदी अरब में फंसे आठ भारतीय युवक मंगलवार की रात वतन लौट आए। उनके घर पहुंचते ही परिवारवालों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने सरकार का आभार जताया। सऊदी में फंसे जीरादेई प्रखंड के महमूदपुर निवासी चंदन साह, गोपालगंज के अमही शुक्ल निवासी धनेश भगत, उत्तर प्रदेश के देवरिया के मरहवा निवासी राहुल कुशवाहा, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के अजय यादव समेत ओडिशा के गंजाम जिले के चार युवक सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंच गए। इसकी जानकारी जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने दी।

बताया गया कि इन युवकों ने 4 फरवरी को एक वीडियो बनाकर वतन लौटने की गुहार लगाई थी। इसके बाद जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने बिहार सरकार के विधि मंत्री नितीन नवीन से संपर्क कर इनकी सुरक्षित वापसी की मांग की थी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की मदद से युवकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई। मंगलवार की रात सभी युवक घर लौटे तो परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। परिजनों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर