Explore

Search

May 25, 2026 12:16 pm

जीरादेई : विद्यालय परिसर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के बढ़ेया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक अमित कुमार पर स्थानीय युवक मैनेजर यादव ने विद्यालय परिसर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अन्य शिक्षक दौड़कर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन मैनेजर यादव ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह कार्यालय में घुसकर आवश्यक कागजात फाड़ने लगा और शिक्षकों को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा

इस घटना के बाद विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। अमित कुमार ने बताया कि मैनेजर यादव पहले भी शिक्षकों पर हमला कर चुका है26 नवंबर को सहायक शिक्षिका तरन्नुम बानो पर भी उसने जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई थी।

थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि शिक्षकों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर