Explore

Search

June 20, 2026 7:56 am

जीरादेई: लोजपा आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई: लोजपा आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ शुभारं
जीरादेई: जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में रविवार को लोजपा (आर) का ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू हुआ। लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जीरादेई पंचायत में पंचायत कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोजपा आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजबली मांझी, सदर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष अभय प्रभाकर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश मांझी, कृष्णा सिंह, गौरव पटेल, प्रवीण पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर