Explore

Search

June 21, 2026 2:05 pm

जीरादेई: रेलवे ढाला पर बनेगा ओवरब्रिज, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के प्रयासों से साकार हुआ सपना, विकास को मिलेगी रफ्तार

जीरादेई रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष बिहार के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल जीरादेई में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास का दौरा करने आए थे। उसी दौरान उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि यदि इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहा तो समाधान अवश्य मिलेगा।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के कार्यकाल में जीरादेई के विकास को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी शामिल थी। अब यह मांग साकार होती दिख रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। रामेश्वर सिंह ने बताया कि न्यायाधीश संजय करोल ने लगभग आधे घंटे तक जीरादेई की समस्याओं को सुना और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया था।

ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया। आभार जताने वालों में राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार, राजन तिवारी, इसरायल अंसारी, मनोरंजन सिंह, राजन कुशवाहा, हरिकांत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर