Explore

Search

February 4, 2026 9:02 am

जीरादेई में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

जीरादेई में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

किसानों को दी गई खरीफ फसल की उन्नत खेती की जानकारी, कृषि योजनाओं पर भी हुई चर्चा

जीरादेई (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को खरीफ महाअभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय खरीफ (शारदीय) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से की गई।

इस अवसर पर राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं पर चर्चा की गई और खरीफ फसलों में उच्च उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

कृषि प्रबंधक राम प्रताप सिंह, बीडीओ धीरज कुमार दुबे, उप प्रमुख अनिल सिंह, एटीएम ज्ञानेंद्र तिवारी सहित अन्य विशेषज्ञों ने किसानों को फसल प्रबंधन, मृदा परीक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण, पौध संरक्षण, और जैविक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में महेश पांडेय, कृष्ण मोहन मिश्र, दयाशंकर चौधरी, राजन कुमार, मृत्युंजय तिवारी, रिंकी कुमारी, दीपक भारती, अनवर अली अंसारी, अशोक कुमार भक्त, सुशील कुमार, सरोज कुमार साह, अनिल कुमार, हरेंद्र पाठक, कृष्ण यादव, सुशील कुशवाहा, तारकेश्वर प्रसाद, जितेंद्र कुमार राम, चितरंजन राम समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर