Explore

Search

March 23, 2026 3:43 pm

जीरादेई : मवेशियों से लदा ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई (सिवान): थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुलिया के समीप मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें 17 मवेशी लदे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई से पशु तस्कर और चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद जीरादेई थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने अपनी टीम के साथ पुलिया के पास जाल बिछा लिया। जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, उन्होंने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और मवेशियों को जब्त कर लिया और ट्रक को थाना ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को सीज कर लिया गया है, और तस्करों और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। ट्रक से बरामद 17 मवेशियों को गौशाला में सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर