Explore

Search

June 20, 2026 6:04 am

जीरादेई : मझवलिया में तेंदुआ का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भवानी स्थान के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग से पकड़ने की मांग

सीवान। जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के मझवलिया गांव में रविवार को तेंदुआ का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह वीडियो मझवलिया गांव के भवानी स्थान का है, जिसमें तेंदुआ दीवार पर चढ़कर शिकार की तलाश करता नजर आ रहा है।

तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर