Explore

Search

June 20, 2026 7:56 am

जीरादेई : पर्यटन विभाग की टीम ने तितिर बौद्ध स्तूप का किया स्थल निरीक्षण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई (सिवान): प्रखंड के तितिरा पंचायत स्थित बंगरा गांव में स्थित तितिर बौद्ध स्तूप की चारदीवारी बनाने की योजना बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग के अभियंताओं की एक टीम ने स्तूप का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल में सहायक अभियंता श्यामदेव प्रसाद यादव, कनीय अभियंता अमन कुमार गुप्ता और आर्किटेक्ट आलोक कुमार शामिल थे। सहायक अभियंता ने बताया कि चारदीवारी के निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही, बंगरा गांव से स्तूप तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया। इसके लिए अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की जाएगी।

टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्तूप तक आने-जाने की सुविधा और संरक्षित करने की प्रक्रिया में कोई बाधा न हो। स्थानीय लोगों ने इस योजना को लेकर खुशी जाहिर की है और इसे पर्यटन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर