✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: जीरादेई थाना क्षेत्र के करहनु गांव में रविवार की दोपहर चाय बनाने के दौरान एक युवक झुलस गया। घायल युवक असगर अंसारी का पुत्र अरबाज अंसारी बताया गया है।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर अरबाज चाय बना रहा था, तभी गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

