Explore

Search

August 4, 2026 7:07 am

जिंदगी की जंग हार गए चंदन सिंह,8 दिनों तक चला इलाज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

29 अप्रैल को अंदर ढाला के पास बदमाशों ने मारी थी गोली, पटना में चल रहा था इलाज


  • 29 अप्रैल को अंदर ढाला के पास हुई थी फायरिंग की घटना
  • भांजे हर्ष सिंह की मौके पर हुई थी हत्या
  • घायल चंदन सिंह का पटना में चल रहा था इलाज
  • मामले में अब भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के अंदर ढाला स्थित कमला प्रेस के समीप 29 अप्रैल की देर शाम कार सवार बदमाशों द्वारा गोलीबारी में घायल हुए पूर्व एमएलसी सह को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह की बुधवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के निवासी थे।
घटना में उनके भांजे हर्ष सिंह की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि चंदन कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब आठ दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। घटना को लेकर इलाके में एक बार फिर शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। हालांकि अब भी दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर