Explore

Search

March 21, 2026 8:33 pm

जामो : हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

जामो बाजार थाना पुलिस ने डुमरी बाजार से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने डुमरी बाजार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बढ़ई टोला निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है, जिससे पूछताछ जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए चौकीदारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर