Explore

Search

May 7, 2026 4:41 pm

जामापुर लूटकांड के दो वीडियो वायरल, फायरिंग करते भागते दिखे बदमाश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एक वीडियो में पकड़े गए बदमाश की पिटाई, दूसरे में हवाई फायरिंग करते नजर आए अपराधी


  • जामापुर बाजार में दिनदहाड़े हुई थी आभूषण लूट
  • करीब 20 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हुए बदमाश
  • सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो हो रहे वायरल
  • पुलिस वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी

सिवान: जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साईं बर्तन भंडार में बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इससे जुड़े दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

वायरल हो रहे पहले वीडियो में स्थानीय लोग एक पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसे बचाने का प्रयास भी कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग लाठी-डंडा, कुर्सी, रॉड और ईंट से उसकी पिटाई कर रहे हैं।
दूसरे वीडियो में लूट की घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि तीन अन्य पैदल ही फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर