Explore

Search

February 4, 2026 9:02 am

ज़ीरादेई : ईरान-इजरायल युद्ध के ज़ीरादेई का युवक ईरान में फंसा, पिता ने जिलाधिकारी से की भारत वापसी की गुहार

इरान-इजरायल युद्ध के कारण ज़ीरदेई का युवक तेहरान में फंसा, पिता ने जिलाधिकारी से की भारत वापसी की गुहार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

परिजन बोले – 17 जून के बाद से संपर्क नहीं, गहरा है अनिश्चितता का साया

सिवान : जिले के ज़ीरदेई के रामापाली गांव निवासी हजरत अली अंसारी ने अपने बेटे सेराज अली अंसारी को ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के माहौल में फंसे होने की जानकारी देते हुए उसकी सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सिवान जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय के माध्यम से तत्परता से कार्रवाई करने की अपील की है।

हजरत अली अंसारी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र सेराज अली अंसारी 9 जून को सऊदी की युहानटेक कंपनी के माध्यम से ईरान के तेहरान पहुंचा था, जहां वह पेट्रोसेज कंपनी में कार्यरत था।

17 जून को अंतिम बार हुई थी बात
पिता के अनुसार अंतिम बार 17 जून 2025 की शाम 7 बजे पुत्र से बातचीत हुई थी। उसके बाद से अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इससे पूरे परिवार में भय और चिंता का माहौल है।

ईरान का पता व पासपोर्ट नंबर भी किया साझा
सेराज अली का पासपोर्ट नंबर V23000396 बताया गया है। उसका कार्यस्थल अफ़शीन पेट्रोसेज कंपनी बिल्डिंग, हेप्को स्ट्रीट, आराक, ईरान बताया गया है। पिता ने कंपनी का ईमेल (info@petrosaz.com) और ईरानी नंबर (+989126145019) भी प्रशासन को उपलब्ध कराया है।

प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
हजरत अली अंसारी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि वे मामले को विदेश मंत्रालय के संज्ञान में लाएं और युद्धग्रस्त क्षेत्र से फंसे युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था कराएं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर