Explore

Search

March 23, 2026 4:02 pm

ज़ीरादेई : सऊदी से युवक का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चांदपाली गांव में कमाल हुसैन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, पूर्व विधायक ने पहुंचकर दी सांत्वना

जीरादेई (सिवान) : जीरादेई प्रखंड के चांदपाली गांव में रविवार की शाम जैसे ही सऊदी अरब में मृत युवक कमाल हुसैन का शव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही स्वजनों के करुण क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

मृतक के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि कमाल हुसैन परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए वर्षों से सऊदी अरब में कार्यरत थे। एक माह पूर्व वहां उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई थी।

सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर रविवार की शाम गांव लाया गया, जहां शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इस दुखद समाचार के बाद चांदपाली गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का तांता मृतक के घर लगा रहा। इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर