✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास सिसवन-सिवान स्टेट हाईवे पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद, जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, बाइक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
घायल व्यक्ति की पहचान
घायल की पहचान छितौली निवासी हरिद्वार प्रसाद के पुत्र अशोक प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपनी साइकिल से चैनपुर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उपचार के लिए रेफर
ग्रामीणों ने तुरंत घायल अशोक प्रसाद को चैनपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटनास्थल पर हंगामा
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है, और जांच जारी है।