Explore

Search

April 29, 2026 11:39 am

चैनपुर : प्रेमी से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, दो घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चैनपुर बाजार में अफरा-तफरी, पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी


  • प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने उठाया कदम
  • मोबाइल टावर पर चढ़ने से इलाके में मचा हड़कंप
  • पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर समझाया

करीब दो घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतरी युवती


सिसवन (सिवान): थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़कर काफी देर तक नीचे आने से इनकार करती रही। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवती को शांत कराने का प्रयास शुरू किया।
करीब एक घंटे बाद युवती ने अपने साथ ले गया बैग नीचे फेंक दिया। इसके बाद पुलिस के कहने पर एक युवक टावर पर चढ़कर उसके पास पहुंचा और उसे समझाने लगा। लगातार प्रयास और समझाइश के बाद लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती आखिरकार नीचे उतरने को तैयार हो गई।
पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और किसी बात को लेकर नाराजगी के चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर