Explore

Search

July 1, 2026 5:36 pm

चैनपुर : पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चैनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से दबोचे गए आरोपी

सीवान जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया।

चैनपुर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पासी टोला निवासी भगवान चौधरी और नयागांव निवासी अशोक मांझी शामिल हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर