✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
चैनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चैनपुर थानाध्यक्ष सह डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी में फरार चल रहे चैनपुर निवासी शहजाद उर्फ रईस और मधवापुर निवासी बिंदा यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।