Explore

Search

March 3, 2026 4:32 pm

चैनपुर : अनियंत्रित गाड़ी गड्ढे में पलटी, चार घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में वाहन चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना दोपहर के समय हुई जब वाहन छपरा से सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मुड़ा गांव जा रही थी। चैनपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित घुमावदार मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चैनपुर के एक निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति छपरा और सिवान जिले के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।चैनपुर पुलिस ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन नियंत्रण खोने के कारण हुआ। मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर