Explore

Search

June 22, 2026 3:39 pm

चंदन सिंह का बयान : मुझे मारने की थी साजिश, हिंदू होना ही मेरी गलती

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मीडिया के सामने दर्द और आरोप, न्याय की मांग

  • चंदन सिंह ने कहा—भागवत कथा से लौटते वक्त हुआ हमला
  •  “मुझे मारने की साजिश रची गई”, कई राउंड फायरिंग का आरोप
  • खुद को “सनातनी” बताते हुए धार्मिक आधार पर प्रताड़ना का आरोप
  • पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की

सीवान जिले के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुए विवाद और फायरिंग मामले में घायल चंदन सिंह का बयान अब इस पूरे प्रकरण का केंद्र बन गया है। अस्पताल ले जाते समय चंदन सिंह ने मीडिया से बातचीत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ऊपर जानलेवा हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया।
चंदन सिंह ने कहा कि वह भागवत कथा से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके अनुसार, “मैं तो अपने गांव से जुड़ा रहा हूं, कभी किसी धर्म को ठेस नहीं पहुंचाई, लेकिन मुझे लगता है कि हिंदू होना ही मेरी गलती बन गई है।”
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “मैं एक सनातनी हूं, तिलकधारी हूं, यही मेरी सबसे बड़ी गलती है। मुझे टारगेट किया गया, मुझे मारने की साजिश थी।”
चंदन सिंह ने दावा किया कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो उनकी हत्या हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें मौके से सुरक्षित निकाला और थाने तक पहुंचाया।

मीडिया के सवाल पर कि क्या उनके पक्ष से भी फायरिंग हुई थी, चंदन सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “ऐसा कुछ नहीं है, ये सब गलत आरोप हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुलेआम धमकी दी गई थी—“इसको मार दो।” इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
चंदन सिंह ने जिला प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा, “मैं बार-बार कह रहा हूं, मुझे न्याय चाहिए। मैं प्रताड़ित हो रहा हूं, बहुत ज्यादा।”
गौरतलब है कि इस मामले में चंदन सिंह के आवेदन के आधार पर एमएच नगर थाना में कांड संख्या 148/26 दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की शुरुआत साइड लेने को लेकर हुई थी, जो बाद में उग्र विवाद में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पहले से राजनीतिक विवाद और आपराधिक इतिहास की बात भी कही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

मामले में नामजद आरोपी:
अयनुल हक, मैनुद्दीन मियां, लाल बाबू मियां के साथ-साथ साजिशकर्ता के रूप में राजद विधायक ओसामा शहाब और डब्लू खान का नाम सामने आया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर