Explore

Search

July 26, 2026 12:33 pm

गोरेयाकोठी: हुलास छपरा में 117.8 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

गोरेयाकोठी (सीवान): पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हुलास छपरा गांव में छापेमारी कर 117.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि हुलास छपरा गांव में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गांव के ही जितेश पांडेय और अखिलेश पांडेय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया

दो कमरों में छिपाकर रखा गया था गांजा

छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अगली कार्रवाई के लिए भेज दिया गया

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां भेजने की योजना थी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर