Explore

Search

July 26, 2026 12:33 pm

गोरेयाकोठी: हुलास छपरा गांव में दीपू देवी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): लिलारु औरंगाबाद पंचायत के हुलास छपरा गांव में मंगलवार देर शाम वीर तिवारी की पत्नी दीपू देवी का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पहले से ही घटना की सूचना मिलने पर स्वजन शोकाकुल थे, लेकिन शव पहुंचने पर उनका दर्द और बढ़ गया। स्वजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया, और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

दीपू देवी की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी, लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी। उनके पति पटना में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना पाकर वह भी गांव पहुंच गए।

स्वजनों के अनुसार, दीपू देवी सोमवार को गंगा स्नान के उद्देश्य से अपने मायके सैदपुरा गई थीं। मंगलवार को वह गंगा स्नान के लिए अपने चाचा दुर्बल तिवारी के साथ बाइक से दरौली गई थीं। उनकी मौत की खबर ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। आसपास के ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर