Explore

Search

July 26, 2026 11:27 am

गोरेयाकोठी : शार्ट सर्किट से हुई अगलगी में तीन घर जले, तीन लाख की संपत्ति जलकर राख

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): प्रखंड के सिसई उसरायन टोला में सोमवार को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए और करीब तीन लाख की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही पाँच अग्निशमन विभाग की गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, सिसई उसरायन टोला के बब्बन सिंह के घर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जैसे ही लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अनारस सिंह एवं हरेराम सिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान गुड्डू यादव, दीपक यादव, छोटू यादव, राजन यादव समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।

गुड्डू यादव ने तत्क्षण महाराजगंज फायर स्टेशन और अन्य स्थानों पर सहायता के लिए सूचना दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के दो बड़े और तीन छोटे वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और कठिन प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार, आग में उनके घरों में रखे अनाज, पंपसेट, साइकिल, बक्सा सहित करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर