Explore

Search

July 26, 2026 12:33 pm

गोरेयाकोठी : शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण, युवती की शादी भी तुड़वाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने थाने में दी शिकायत

सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बड़हरिया थाना क्षेत्र के मनसाहाता निवासी श्रवण कुमार पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

युवती का आरोप है कि श्रवण कुमार से उसकी मुलाकात एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। दोनों एक ही बिरादरी के होने के कारण युवक ने विवाह का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाकर नजदीकियां बढ़ाई। जब युवती ने संबंध बनाने से इनकार किया, तो वह पीछे हट गया।

पीड़िता ने बताया कि 3 जनवरी 2023 को वह अपनी बहन के बेटे के जन्मदिन समारोह में गई थी। अगले दिन श्रवण कुमार उसे यह कहकर साथ ले गया कि वह उसे घर छोड़ देगा। लेकिन युवक उसे करबला स्थित अपनी दुकान पर ले गया और वहां सभी दुकानदारों के चले जाने के बाद दुकान का शटर बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक ने उस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और शादी की बात कर लगातार दो वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। जब युवती की शादी तय हुई तो युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाह रुकवा दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर