Explore

Search

March 4, 2026 7:35 am

गोरेयाकोठी : विवाद से अंजान शंभू सिंह की हत्या से सकते में हैं ग्रामीण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में शंभू सिंह की हत्या ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है। मृतक शंभू सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, स्वजनों के अलावा गांववासियों की भी आंखें नम हो गईं।

अधेड़ उम्र के शंभू सिंह ने कभी शादी नहीं की थी और वह मवेशियों के लिए बांस का पत्ता लाने के लिए गांव से बाहर गए थे। इस दौरान भूमि विवाद के कारण शुरू हुए एक मामूली झगड़े से शंभू सिंह अनजान थे। बांस के पत्तों के साथ जब वह लौटे, तो विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी और लोहे के पाइप से उनपर हमला कर दिया। इस पर शंभू सिंह के छोटे भाई ईश्वर सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद का मूल कारण जमीन ही था, जिसे पहले स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद अचानक हुई इस घटना ने ग्रामीणों को चौंका दिया और अब यह सवाल उठ रहा है कि जब मामला सुलझ चुका था, तो शंभू सिंह की हत्या क्यों हुई। गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर