Explore

Search

March 4, 2026 7:59 am

गोरेयाकोठी में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने शुक्रवार की शाम प्रखंड के जगदीशपुर से फखरूदीनपुर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक के निजी सहायक सोनू कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत बनने वाली इस 5.300 किलोमीटर लंबी सड़क पर एक करोड़ 46 लाख 90 हजार रुपए की लागत आएगी।

जगदीशपुर बाजार में आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, और इसके निर्माण के लिए वे निरंतर प्रयासरत थे। कुछ तकनीकी कारणों से काम में हुई देरी पर उन्होंने क्षमा मांगते हुए जनता से सहयोग की अपील की। लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

विधायक देवेशकांत सिंह ने सड़कों को विकास का आधार बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का कायाकल्प करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बीते चार वर्षों में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि वे जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए हर समय उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर कुबेर प्रसाद, श्यामकिशोर तिवारी, अखिलानंद सिंह, वसी अहमद खान, देवेंद्र गिरह, मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, अमरनाथ शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर