Explore

Search

April 12, 2026 4:14 am

गोरेयाकोठी : भूमि विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के शादिकपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंभु सिंह के रूप में हुई, जो गांव के निवासी थे। घायल होने वालों में शंभु सिंह के साथ-साथ ईश्वर सिंह और दूसरे पक्ष से निशिकांत सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पट्टीदारों में मारपीट हुई, जिसमें शंभु सिंह और ईश्वर सिंह एक पक्ष से थे, जबकि निशिकांत सिंह दूसरे पक्ष से थे।

मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और सभी घायलों को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शंभु सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि मौत की सूचना मिली है, लेकिन अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर