Explore

Search

July 26, 2026 11:28 am

गोरेयाकोठी : बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 लाख की संपत्ति खाक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी: थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद पंचायत अंतर्गत छितौली खुर्द गांव में रविवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात रमेश कुमार यादव के परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। रात करीब 10 बजे अचानक आग की लपटें देखकर स्वजनों की नींद खुली, जिससे हड़कंप मच गया। आग ने घर के साथ-साथ पास खड़ी कार, बाइक और अनाज की बेढ़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, गहने सहित करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पूरी तरह से जल गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर