Explore

Search

March 3, 2026 6:41 pm

गोरेयाकोठी : ट्रक चालक की मौत के मामले में यूडी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बांसघाट बाजार के पास हादसे में गई थी जान, पुलिस ने किया सनहा दर्ज

गोरेयाकोठी (सिवान)। थाना क्षेत्र के बांसघाट बाजार के पास 18 मार्च की रात ट्रक चालक की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई थी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक की मां उर्मिला देवी के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम गुड्डू कुमार ट्रक से बालू लेकर बाजार पहुंचा था। बालू गिराने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी उसका ट्रक मुख्यमार्ग पर नीचे लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह झुलस गया।

आसपास के ग्रामीणों ने उसे तुरंत गोरेयाकोठी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर