✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मौलाना नूरुद्दीन अंसारी ने मुस्तफाबाद, छितौली, सिसई, लिलारू समेत दर्जनों गांव का दौरा कर जनता से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि हाल ही में पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के खिलाफ सरकार की कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बिहार के युवाओं में आक्रोश है और अगर राज्य सरकार बीपीएससी छात्रों की पुन: परीक्षा नहीं लेती है, तो जनता सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करेगी।
मौलाना अंसारी ने राज्य सरकार से छात्रों के हित में शीघ्र फैसला लेने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन होगा।
Author: Samay Siwan
Post Views: 20

