Explore

Search

March 4, 2026 7:58 am

गोरेयाकोठी : चूल्हे से उड़ी चिंगारी से लगी आग, एक दर्जन परिवार प्रभावित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख, ग्रामीणों में अफरातफरी

गोरेयाकोठी (सीवान): प्रखंड के छितौली कला के भगौता टोला में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से जगरनाथ यादव के घर में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दो साइकिल, तीन बकरियां, नकदी, अनाज, फर्नीचर सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया

तेज हवा के कारण आग ने आसपास के कई घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रामप्रवेश यादव, रामलाल यादव, धर्मनाथ यादव और सिपाही यादव के बथान और बेढ़ी भी जलकर खाक हो गए। वहीं, आग से बगल के पकड़ी के पेड़ की टहनियां जलकर गिरने लगीं, जिससे हरि पंडित, गणेश राय, मुकेश पंडित, चंद्रमा यादव और मैनेजर यादव के घर भी प्रभावित हो गए।

लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने खुद बुझाई आग

पीड़ितों के अनुसार, इस अगलगी में छह लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे इंद्रमणि प्रकाश और अन्य ग्रामीणों ने पंपसेट व अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया

सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना और अंचल कार्यालय को जानकारी दी गईअग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई। इस अगलगी से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर