Explore

Search

March 21, 2026 8:34 pm

गोरेयाकोठी : गोरेयाकोठी में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

गोरेयाकोठी में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण कटौती

सिवान : जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड में बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने बिजली उपभोक्ताओं को पहले से सतर्क करते हुए आवश्यक कार्यों को समय से पूरा कर लेने की अपील की है।

गोरेयाकोठी के कनीय अभियंता (जेई) शशि भूषण कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में लाइन की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मर चेकिंग और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस कारण उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा हो सकती है।

जेई ने आग्रह किया कि बिजली कटौती से पहले लोग जरूरी कार्य जैसे चार्जिंग, पंपिंग, इन्वर्टर बैकअप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि दिन के दौरान कठिनाइयों से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर