Explore

Search

July 26, 2026 12:36 pm

गोरेयाकोठी : केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम में पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के आवास परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 मार्च को गोपालगंज में होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की, जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी रंजीत प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया।

भाजपा विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड—बसंतपुर, गोरेयाकोठी और लकड़ी नबीगंज से करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इसके सफल आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेश कुमार सिंह, देवेंद्र गिरि, कुबेर प्रसाद, श्यामकिशोर तिवारी, अमरनाथ शर्मा, अंकज कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर