Explore

Search

March 4, 2026 7:35 am

गोरेयाकोठी : कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन व समर्पण ही गोरेयाकोठी का भविष्य

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी प्रखंड के शादीपुर में शनिवार को प्रखंड जदयू कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आजाद खान ने की, जबकि राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, विधानसभा प्रभारी पशुपति सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष आमोद प्रियदर्शी, महासचिव प्रभु राम और अन्य नेता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि 21 जनवरी को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका पर जोर दिया। तिवारी ने कहा कि अगर गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी ताकत का एहसास कराएं तो क्षेत्र को उनके योगदान के अनुसार अधिकार मिल सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र है और यहां के संगठन भी मजबूत हैं, फिर भी यह क्षेत्र पिछड़ जाता है। वक्त की जरूरत है कि अब कार्यकर्ता सही समय पर अपनी ताकत दिखाएं। तिवारी ने दावा किया कि सम्मेलन में हर बूथ से कम से कम दो कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर